उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस की केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा शुरू होने वाली है। यह पैदल यात्रा 24 जुलाई से शुरू होगी।
24 जुलाई से केदारनाथ धाम बचाओ पैदल यात्रा शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस यात्रा को पूर्व सीएम हरीश रावत ने समर्थन किया है। हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में ऋषिकेश और अगस्त्यमुनि में भाग लूंगा। धाम और शंकराचार्यों के सम्मान को बचाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। भाजपा में धाम बनाने की होड़ लगी है।