उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस बार से कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में विरासत एवं विभूतियां पुस्तक शामिल होंगी।
स्कूली पाठ्यक्रमों में होंगे यह शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड का इतिहास, आंदोलन, लोक पंरपरा, लोकपर्व और महान विभूतियों से यह किताब आच्छादित की गई है। जिसमे उत्तराखंड में न्याय के देवता गोल्ज्यू की कहानी का अध्ययन भी करेंगे। कक्षा छह की पुस्तक में न्यायकारी ग्वेल देवता नाम से एक पूरा पाठ है। इसमें गोल्ज्यू के जीवन का वर्णन किया गया है। वहीं कक्षा आठ की पुस्तक में अमर सेनानी जसवंत सिंह रावत के नाम से एक पूरा पाठ है। राज्य के कारगिल योद्धाओं की जानकारी भी किताब में दी गई है। पुस्तक में उत्तराखंड राज्य आंदोलन, चिपको आंदोलन की नायिका गौरा देवी, वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से भी प्रेरणादायी पाठ तैयार किए गए हैं।
यह गाथाएं शामिल
हमारी विरासत एवं विभूतियां पुस्तक के प्रमुख पाठ
किताब में 18वीं गढ़वाल रायफल की शौर्यगाथा, उत्तराखंड आंदोलन, लोकपर्व हरेला, हमारे आभूषण, गौचर मेला, जुझारू विपिन त्रिपाठी, मुजफ्फरनगर की घटना, वीर केसरी चंद, पिरान कलियर शरीफ, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, उत्तराखंड राज्य आंदोलन का इतिहास, वीर योद्धा माधो सिंह भंडारी, हमारे ताल और झीलें, गढ़ चाणक्य पुरिया नैथानी, लोकगायिका कबूतरी देवी, हमारे आभूषण समेत कई महत्वूपर्ण पाठों को शामिल किया गया है।