उत्तराखंड: स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर, नाबालिग की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में थाना रायपुर क्षेत्र के अंर्तगत स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें नाबालिक युवक की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार सरस्वतीपुरम नथुवावाला ढाग निवासी 15 वर्षीय शिवांग सिंह बीते कल अपने घर से अपने दोस्त के साथ स्कूटी से गूलर घाटी रोड की तरफ जा रहा था। उसी दौरान एक बाइक द्वारा उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी गई। घटना में शिवांग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माँ पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।