उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
कैबिनेट की मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार में अब कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) के माध्यम से जिले का दूसरा मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार में वर्तमान में एक मेडिकल कॉलेज संचालित है। दूसरे मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नया विस्तार मिलेगा और जनता को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।