उत्तराखंड: 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 17 मिनी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर के पदों के लिए चयन, सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 17 मिनी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर के पदों के लिए चयन हुआ है। जिसमें आंगनबाड़ी पद से चयन कर सुपरवाइजर के लिए निर्धारित कुल 299 पदों के सापेक्ष 167 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जा रही है।

इतने पदों पर हुआ चयन

मिली जानकारी अनुसार कैबिनेट मंत्री के मुताबिक, विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सुपरवाइजर के पदों पर चयन के लिए 114 और मिनी आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर के लिए 12 पद निकाले थे, लेकिन हाईकोर्ट में कुछ याचिकाएं दायर होने के बाद जून 2023 तक सभी खाली पदों को चयन प्रक्रिया में शामिल करने का निर्णय लिया गया। 2016 के बाद अब इन पदों के लिए चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए नियुक्ति पत्र

वहीं बीते कल रविवार 22 अक्तूबर को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें 167 आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुपरवाइजर के पद के नियुक्ति पत्र वितरित किए।