उत्तराखंड: रिश्तों को किया शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी के साथ की दरिंदगी, गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में एक पिता ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। यहाँ हवस में अंधे पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी पिता गिरफ्तार-

जानकारी के अनुसार खटीमा के मझोला चौकी क्षेत्र में पिता की दंरिदगी का मामला सामने आया है। आरोपित पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी को बताने पर मारने की धमकी देता रहा। वहीं जब बेटी तीन माह के गर्भ से ठहर गई, तो मां को संदेह हुआ। उसने बेटी से इस बारे में बात की तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने पिता के दरिंदगी की बातें मां से बताईं तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।