उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बार्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म ‘बार्डर 2’ की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बार्डर 2’ को लेकर फैंस के साथ बड़ा अपडेट शेयर किया है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के देहरादून में हो रही है। सनी देओल ने जानकारी देते हुए लिखा है कि देहरादून में वाइल्ड मौसम और खूबसूरत सनसेट के बीच बॉर्डर की शूटिंग के लिए पहुंचे। फिल्म ‘बार्डर 2’ में सनी देओल एक बार फिर से दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अगले साल यानी 23 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। ‘बार्डर 2’ साल 1997 में आई फिल्म ‘बार्डर’ का सीक्वल है।