उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आर-पार हो गई है। जिस पर सुरंग के बाहर नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में विशेष पूजा अर्चना की गई।
सीएम रहें मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को इस 4.5 किमी लंबी सुरंग के आरपार होने के मौके पर एनएचआईडीसीएल और नवयुगा कंपनी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ब्रेक-थ्रू कार्यक्रम में शिरकत की। उसके बाद वह एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ पूरी सुरक्षा के बीच सुरंग के अंदर गए और वहां पर सुरंग के बचे हुए हिस्से को ब्रेक थ्रू कर बाबा बौखनाग के जयकारों के साथ आरपार कराया।
इतने मजदूर फंसे थे
दरअसल वर्ष 2023 सिल्क्यारा-पोलगांव सुरंग निर्माण के दौरान भूस्खलन हो गया था। सुरंग में 41 जिदंगियां फंसी हुई थी। जिनको 17 दिन चले रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। जिसके बाद से यह सुरंग देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी। कहा कि इस सुरंग को देश में एक मिसाल के तौर पर याद किया जाएगा।
सीएम ने की यह घोषणाएं
📌📌 सिलक्यारा टनल का नाम बाबा बौखनाग के नाम पर किए जाने पर कार्य होगा।
📌📌 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेंवला-ब्रह्मखाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
📌📌बौखनाग टिब्बा को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
📌📌स्यालना के निकट हेलिपैड का निर्माण किया जाएगा।