उत्तराखंड: एसआईटी ने की अपील, पेपर नकल से संबंधित यदि किसी के पास हो जानकारी, तो इस नंबर पर करें साझा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इन दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में युवाओं में आक्रोश बना हुआ है।

एसआईटी कर रही जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक केंद्र से प्रश्नपत्र की तस्वीरें बाहर भेजे जाने की पुष्टि हुई। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और 11:35 बजे तक तीन पन्ने बाहर जाने का मामला सामने आया। जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। दरअसल सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की है। इसकी निगरानी हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश करेंगे। वहीं एसआईटी ने आम नागरिकों से भी खास अपील की है। जिसमें कहा है कि यदि किसी के पास संबंधित साक्ष्य हों तो उन्हें साझा करें।

जारी किया नंबर

इसके लिए ईमेल spdehatddn@gmail.com और मोबाइल व वाट्सएप नंबर 9027083022 जारी किए गए हैं।