उत्तराखंड: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें उत्तराखंड के आंकड़े भी है।
रिपोर्ट के आंकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में जहां हत्या, लूट और महिला अपराधों जैसे पारंपरिक अपराधों में गिरावट आई है। हत्या, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में 2.4 प्रतिशत की कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में 1.5 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डिजिटल युग की नई चुनौती ‘साइबर अपराधों’ में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड ने ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ और डिजिटल डेटा प्रबंधन में पूरे देश को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। प्रदेश ने डिजिटल डेटा मैनेजमेंट और ‘वन डेटा वन एंट्री’ प्रणाली में 93.46 का उच्चतम स्कोर प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड ने सीसीटीएनएस (CCTNS) के क्रियान्वयन में हरियाणा और असम जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब राज्य में एफआईआर से लेकर चार्जशीट तक की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है।
इतने प्रतिशत वृद्धि
इसके अलावा वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में साइबर अपराधों में 17 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।राहत की बात यह है कि पुलिस इन मामलों को न केवल प्राथमिकता से दर्ज कर रही है, बल्कि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तराखंड पुलिस साइबर अपराधों के खुलासे में भी आगे है।