उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए जरूरी और अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश में 27 पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।
27 खिलाड़ियों का विभिन्न विभागों में नौकरी के लिए चयन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल मंत्री के मुताबिक राज्य में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने वसुरक्षित भविष्य के लिए सीधे नौकरी की व्यवस्था की गई है। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाडियों को उत्तराखंड में राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर सीधे नौकरी के लिए आवेदन मांगे थे। आज इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
यह नाम शामिल
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार युवा कल्याण विभाग में सचिन सिंह रावत व निखिल भारती को व्यायाम प्रशिक्षक, सविता गुरूंग और प्रदीप रावत को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर पर चयनित किया गया है। वहीं खेल विभाग में मान सिंह का चयन उप क्रीड़ाधिकारी और शुभांगिनी शाह का चयन सहायक प्रशिक्षक के पद पर किया गया है। वन विभाग में नव्या पांडेय, उन्नति शर्मा, लोकेश शाह, शोभा कोहली, शुभम कुमार, हिमांशु तिवारी, खुशबू यादव, मंगल सिंह बिष्ट, आशीष सिंह को वन दरोगा और अंकित कुमार, हर्षित शर्मा, दिवाकर पुजारी, ध्रुव रावत व मनीषा बिष्ट का चयन वन आरक्षी के पद पर किया गया है।पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयनित खिलाड़यों में सोहेल अहमद, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नीतेश सिंह व शशांक क्षेत्री का चयन किया गया है।