उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में जल्द चिकित्सकों की कमी दूर होगी ।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द स्वास्थ्य विभाग को 287 नये चिकित्सक मिलने वाले हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी, जबकि अंतिम तिथि 10 दिसंबर निर्धारित की गई है। चयनित चिकित्सकों की पहली तैनाती दूरस्थ चिकित्सालयों में की जाएगी।
