उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के लैंसडौन में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर पर्यटन नगरी लैंसडौन में बुरांश वाटिका स्थापित कर रहा है।
किया जाएगा प्रचार प्रसार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध ट्यूलिप गार्डन की तर्ज पर बुरांश वाटिका विकसित किया जा रहा है। इसके तहत प्रथम चरण में सेना की ओर से लगभग 6,000 फीट की ऊंचाई पर रेजीमेंटल मंदिर के निकट 1.5 एकड़ भूमि पर बुरांश के 250 पौधे रोपे जा चुके हैं। अगले चरण में यह संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही बुरांश के गुणों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा।