आज 18 जून 2025 है। आज बुधवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आपका दिन अच्छा रहेगा। यात्राओं द्वारा आपके लिए सफलता के मार्ग खुलेंगे एवं उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। राजनीति में किस्मत चमकेगी। दूर की यात्रा के योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (TAURUS) : कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। प्रॉजेक्ट समय पर पूर्ण होते जाएंगे एवं उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन वृद्धि के लिए आपको अपने निवेशों पर फोकस करने की आवश्यकता है तभी उन्नति होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (GEMINI) : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं कोई नया प्रॉजेक्ट आपके लिए सफलता लेकर आएगा। आर्थिक धन वृद्धि अच्छी रहेगी। लेकिन किसी नए निवेश को लेकर मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में साझेदारों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ होगा।
कर्क (CANCER) : आर्थिक धन वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर ही रहेंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त हो सकती है। नए व्यापार में धीरे-धीरे सुकून की स्थितियां बनती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सफलता मिलेगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा।
सिंह (LEO) कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं सप्ताह की शुरुआत में ही इस मामले में कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल है एवं धन आगमन के शुभ संयोग बन रहे हैं। यात्राओं द्वारा साधारण सफलता के संयोग बन रहे हैं। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : कार्यक्षेत्र में प्लानिंग मूड में रहेंगे एवं उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नए कारोबार में महिला वर्ग के सहयोग से समय अनुकूल रहेगा। धन व्यय के योग इस सप्ताह बन रहे हैं एवं आपको अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी बुजुर्ग पर निवेश होना भी संभव है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
तुला (LIBRA) : व्यवसाय में साझीदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। यात्राओं द्वारा भी आपको विशेष सफलता हासिल होगी। धन आगमन के चांसेज धीरे-धीरे खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी धीरे-धीरे उन्नति होगी। निवेश संबंधी किसी समाचार को सुनकर मन अशांत हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : निवेश संबंधी यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी एवं समय अनुकूल होता जाएगा। पुराने रुके हुए कारोबार में भी सुधार आना शुरू होने लगेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारों के साथ भी रिश्तों की तल्खियां दूर हो जाएंगी। छात्र अपने करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग बन रहे हैं एवं प्रॉपर्टी आदि द्वारा भी सफलता प्राप्त होगी। निवेश संबंधी कारोबार में ख़ुशख़बरी प्राप्त हो सकती है। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है एवं धन वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। बिक्री में भी सुधार आएगा एवं किसी नए व्यापार में भी पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।
कुम्भ (AQUARIUS) : आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं निवेशों द्वारा फ़ायदे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। नये लोगों से जुड़ाव होगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं।
मीन (PISCES) : आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार में सफल भी हो सकते हैं। आर्थिक धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।