उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश के आसार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। आज कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्री-मानसून की बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने इसी सप्ताह मानसून के आने की उम्मीद भी जताई है। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।