उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास पहल, फ्री वाई फाई की मिलेगी सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, गंगोत्री धाम व यमनोत्री धाम के कपाट खुल गये हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का भी आगाज हो गया है।

‘जिला आपदा संसाधन नेटवर्क’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास पहल शुरू की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने रुद्रप्रयाग में अपना मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क को ‘जिला आपदा संसाधन नेटवर्क’ नाम दिया गया है। यह नेटवर्क आपदा या किसी विकट परिस्थिति में लगातार काम करेगा और इसमें मोबाइल डाटा, वॉयस कॉलिंग, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी विजुअल और वाई फाई की सुविधा भी है। चारधाम यात्रा में‌जिले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह पहल शुरू की गई है।

यह खास सुविधा

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए तीर्थयात्रियों को वाई फाई सेटिंग में जाकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद ‘वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी)’ क्रिएट कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि फ्री वाई फाई सुविधा का लाभ 30 मिनट तक उठाया जा सकता है।