बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले से नगर पालिका ने चार और नए रिक्शा लांच किए हैं।
लोगों को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधा
जानकारी के अनुसार इस मौके पर सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व ईओ ने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इन्हें कठायतबाड़ा, बिलौना, मंडलसेरा व बाजार क्षेत्र में चलने की अनुमति दी गई है। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि दो अन्य रिक्शे भी लोगों को सुविधा देंगे। दो और रिक्शों को जल्द हरी झंडी मिलेगी।
रहें मौजूद
इस मौके पर ईओ मो. यामीन, सभासदों में नवीन रावल, प्रेम हरड़िया, कैलाश आर्या आदि मौजूद रहे।