उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जरूरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा।
छात्रों को मिलेगा लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों उत्तराखंड मानव सेवा समिति की पहल पर उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेरिट में आए छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 10 जिलों के 243 छात्रों का सम्मान ऋषिकेश और हल्द्वानी में किया गया। इसके साथ ही समिति ने जरूरतमंद छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है। बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और सरकारी स्कूलों में अध्ययन छात्रों को प्रोत्साहित करने और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने के उद्देश्य से पहल शुरू की गई है। भविष्य में पहाड़ के मेधावी छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। अभी प्रयोग के तौर पर रामनगर में फ्री आवसीय कोचिंग सेंटर शुरू कर दिया है। बताया कि इसमें 10 छात्र अध्यनरत हैं। इसे धीरे-धीरे राज्य के अन्य इलाकों में भी शुरू किया जाएगा।