उत्तराखंड: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए खास तैयारी, विशेष सॉफ्टवेयर से कनेक्ट होंगे कैमरे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए अब कैमरों को विशेष सॉफ्टवेयर से कनेक्ट करने की तैयारी है।

सॉफ्टवेयर कैमरों की क्षमता के अनुरूप करेगा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे वन्यजीवों की आबादी की तरफ की गतिविधियों का भी पता चल जाएगा। साथ ही अगर बाघ, हाथी या अन्य वन्यजीव जंगल की सीमा लांघते हैं तो वन अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका अलर्ट मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्क के अधिकारियों के अनुसार, साउथ के जंगलों में इस सॉफ्टवेयर का ट्रायल चल रहा है। वहां वन्यजीवों के जंगल से निकलते ही उनका मूवमेंट और फोटो कैदकर सॉफ्टवेयर वन अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट भेज देता है। केरल और ओडिशा में ट्रायल के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।