उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल

ठाकुरद्वारा: काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक की हालत नाज़ुक

जानकारी के मुताबिक नाखूनका गांव निवासी सलमान अहमद (27) पुत्र लियाकत हुसैन बाइक से ठाकुरद्वारा की ओर आ रहा था। उसी समय मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार सलमान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सलमान गंभीर घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।