May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: 8 साल तक के खिलाड़ी बच्चों को मिलेगी खेल छात्रवृत्ति- रेखा आर्य

 1,967 total views,  2 views today

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। खेल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में अब‌सरकार ने खेल को और प्रभावी बनाने के लिए एक अच्छी शुरुआत की है।

जल्द ‌प्रस्ताव बनाने के निर्देश-

इस संबंध में खेलमंत्री रेखा आर्य का कहना है कि अब आने वाले दिनों में 8 साल तक के खिलाड़ी बच्चों को खेल छात्रवृत्ति मिलेगी। मंत्री ने खेल छात्रवृत्ति के लिए जल्द प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है। जिससे छात्रों को इसका लाभ मिल सके। प्रदेश के छात्रों को खेलो से जोड़कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में काम करने को रेखा आर्य ने निर्देशित किया है। यह बात मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को विभाग की समीक्षा के दौरान कही है।