देहरादून: भाजपा महानगर महिला मोर्चा द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
पृथक राज्य के लिए हर वर्ग ने दिया है योगदान
भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अंबीवाला गुरुद्वारा के पास आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी वीरा काला, मंजू रावत, पिंगला उनियाल, सुषमा पुंडीर, शीला सुंडली, बसंती रावत और नीमा भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राज्य आंदोलकारी महिलाओं ने इस अवसर पर आंदोलन से जुड़े अपने अनुभवों को भी साझा किया।आंदोलनकारी वीरा काला ने आंदोलन के दिनों को याद करते हुए कहा कि पृथक राज्य के लिए हर वर्ग ने योगदान दिया है, लेकिन महिलाओं का इसमें विशेष योगदान रहा है।