उत्तराखंड: अगस्त का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं देश के कुछ राज्यों में मौसमी इन्फ्लुएंजा और श्वसन संबंधी बीमारियों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
जिसको लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के बाद स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिस पर सरकार ने निर्देश दिए है कि मेडिकल कॉलेजों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तक सभी स्तरों पर तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही इन्फ्लुएंजा और निमोनिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी अस्पतालों (मेडिकल कॉलेज, जिला, बेस, संयुक्त अस्पताल, CHC व PHC) को तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह
स्वास्थ्य सचिव ने नागरिकों से भी बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
• छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को रुमाल या टिश्यू से ढकें।
• नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
• इन्फ्लुएंजा (ILI) या गंभीर श्वसन संक्रमण (SARI) के लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें, केवल डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज शुरू करें।
• बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का विशेष ध्यान रखें।