उत्तराखंड: प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों में करेगी हेलीपैड का विकास, यह सरकारी हैलीपेड चिन्हित, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकार सीमांत क्षेत्रों में हेलीपैड की सुविधा की शुरुआत करेगी।

प्रदेश सरकार सेना की लेगी मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में सीमांत क्षेत्रों में हेलीपैड का विकास किया जाएगा। इन स्थानों पर हेलीपैड के लिए जगह तो चिह्नित हैं, लेकिन अब इन्हें विस्तृत स्वरूप देने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड सरकार सेना का भी सहयोग लेगी।
इसकी शुरुआत अगले वर्ष से की जाएगी। इनका उपयोग सेना के साथ ही आपदा के दौरान त्वरित राहत व बचाव कार्यों में किया जा सकेगा। साथ ही पर्यटन भी बढ़ेगा और स्थानीय युवायों को रोजगार मिलने में भी मदद मिलेगी।

प्रदेश में चिह्नित यह सरकारी हेलीपैड

• अल्मोड़ा-11
• बागेश्वर – 05
• चमोली- 11
• चंपावत – 03
• देहरादून- 07
• नैनीताल – 07
• पौड़ी – 07
• पिथौरागढ़- 16
• रुद्रप्रयाग – 05
• टिहरी- 07
• यूएस नगर – 07
• उत्तरकाशी – 14
• हरिद्वार – 02