उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। टिहरी में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खेल निदेशालय के सहयोग से जिला खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से ओमकारानंद सरस्वती निलियम पब्लिक स्कूल मुनिकीरेती के प्रांगण में अंडर-14 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। जो 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होगी। जिसमे विजेता और उप विजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।