उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिस पर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम गैरसैंण में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शासन ने आयुष विभाग को इसकी अनुमति दे दी है। जिसमे 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है। साथ ही पहली बार योग दिवस पर 10 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगासन कर आम लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपनाने का संदेश देंगे। 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए इस बार गैरसैंण को चुना गया है।