उत्तराखंड: उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के गोलापार (हल्द्वानी) में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय से जुड़ी अपडेट है।
वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति मिली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खेल विश्वविद्यालय के लिए केंद्र सरकार ने 12.317 हेक्टेयर वन भूमि के डायवर्जन को अंतिम स्वीकृति दे दी है। जो हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत गोलापार क्षेत्र में बनेगा। यह विश्वविद्यालय खेल विज्ञान, आधुनिक प्रशिक्षण और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देकर उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसे ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से यह प्रशासनिक बाधा दूर हुई है और अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।