उत्तराखंड: नई टिहरी के डाइजर चौक पर स्थापित हुई वीर भड़ कफ्फू चौहान की प्रतिमा, मिलेगी वीरता की गाथा

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऐतिहासिक उप्पूगढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान की वीरता की गाथा अब नई टिहरी आने वाले पर्यटकों और युवा पीढ़ी के लिए सुलभ होगी।

वीर कफ्फू चौहान के स्मारक और उनकी मूर्ति का अनावरण

यहां सोमवार को नई टिहरी के डाइजर चौक पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक किशोर उपाध्याय और जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने संयुक्त रूप से वीर कफ्फू चौहान के स्मारक और उनकी मूर्ति का अनावरण किया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के 52 गढ़ों में से एक उप्पू गढ़ के वीर भड़ कफ्फू चौहान का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के ऐसे वीर सपूतों के बलिदान और इतिहास को सहेजने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

​
किया लोकार्पण

मूर्ति अनावरण के साथ ही कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6.69 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक भवन ओखलाखाल का लोकार्पण भी किया। इससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
​