उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब बिना लाइसेंस नवीनीकरण के चिकित्सा सेवाएं देने वाले लगभग 2,500 चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
होगी सख्त कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें स्वास्थ्य सचिव ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल को इन चिकित्सकों के नाम सार्वजनिक करने के लिए कहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।