उत्तराखंड: टेड़ाघाट हत्याकांड का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा, इस वजह से पत्नी को दी खौफनाक मौत, अल्मोड़ा में करता है राजमिस्त्री का काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। खटीमा के टेड़ाघाट के जंगल में बीते दिन महिला का अधजला शव मिला। जिस पर हत्या की आशंका जताई गई थी। वहीं अब इस हत्याकांड का खुलासा हो गया है।

जंगल में महिला का मिला शव, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारुबेटा नईबस्ती निवासी अनीता देवी (36 वर्ष) पत्नी सुरेश सिंह अपने तीन बच्चों रिया, आयुष व नव्या के साथ कच्चे मकान रहती थी, जबकि उसका पति अल्मोड़ा में राजमिस्त्री का काम करता है। 23 मई की रात अनीता अपने तीनों बच्चों के साथ घर में सोई थी। 24 मई सुबह जब वह घर में नहीं दिखाई दी, तो बच्चों ने आसपास के लोगों को बताया। घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित टेड़ाघाट के जंगल में झाड़ियों में अनीता का अधजला शव मिला था। जिस पर परिजनों ने महिला की शिनाख्त की। वहीं पुलिस ने रविवार को मृतका के भाई नानकमत्ता वार्ड छह जगदम्बा वाली गली निवासी रामानंद प्रसाद की तहरीर के आधार पर अनीता के पति सुरेश के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने रविवार की शाम आरोपित सुरेश को मुंडेली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पति निकला पत्नी का हत्यारा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को घटना पर्दाफाश करते हुए कोतवाल दसौनी ने बताया कि पूछताछ में सुरेश ने अनीता की हत्या कर शव जलाने की बात कबूल की है। बताया कि शक था कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती थी, जबकि वह स्वयं किसी अन्य महिला के संपर्क में था। अनीता पति सुरेश से दूसरी महिला को छोड़ने के लिए कह रही थी। इससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ गया था। बताया कि वह 23 मई को अल्मोड़ा से खटीमा आ गया था। रात में वह चोरी-छिपे पीछे के रास्ते अपने घर पहुंचा और पत्नी घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया। जहां उसने अनीता का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर डीजल की खाली बोतल व पत्नी को जलाते समय पहने कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस टीम रहीं शामिल

पुलिस टीम में कोतवाल दसौनी के अलावा एसएसआई विनोद जोशी, एसआई किशोर पंत, आरक्षी नवीन खोलिया, कमल पाल आदि शामिल रहें।