यहां एक किशोरी ने तेज़ाब पी लिया । किशोरी के परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया । किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है ।
यह था मामला
खबर ऊधमिसंहनगर ट्रांजिट कैंप, ठाकुरनगर की हैं जहां 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार शाम को खुद को कमरे में बंद कर लिया और किशोरी ने तेज़ाब गटक लिया । परिजनों को जैसे पता चला उन्होंने किशोरी को अस्पताल भर्ती कराया । वहीं स्वजनों ने बताया कि किशोरी को भगाने के आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, यही वजह है कि उसने तेजाब गटक लिया। पुलिस की सुस्ती के कारण किशोरी मानसिक तनाव में थी । इसलिए उसने ये कदम उठाया ।
जल्द ही आरोपित होगा पुलिस की गिरफ्त में
वहीँ थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपित के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।