उत्तराखंड: ठंड में बढ़ रहा गुलदार का आतंक, इन बातों का रखें ध्यान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। ठंड के मौसम के साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं का खतरा बना रहता है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ठंड में वन विभाग ने कुछ समय पहले एक एडवाइजरी जारी भी की थी। जिसमें बताया कि ठंड मौसम में वन्यजीव जंगल के घने झाड़ियों में छुपकर रहते हैं। कोहरे के कारण जंगल में उनकी गतिविधियों को देखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जंगल में इंसानों का दखल बढ़ने से संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होती है। ऐसे में आप इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

✅लोगों को जंगलों में प्रवेश के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह।
✅ठंड के मौसम में बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण।
✅वन्यजीवों के लिए सुरक्षित स्थान और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी वन विभाग की प्राथमिकता हो।
✅सतर्कता बरतना बेहद जरूरी