उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ने लगा है। जिसमें मानव जीवन संकट मे है। उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार हिंसक होने लगे हैं और जानवरों के साथ मनुष्यों पर भी हमला कर रहे हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।
आदमखोर गुलदार की तलाश जारी
वहीं पौड़ी में आदमखोर गुलदार का आतंक बना हुआ है। यहां गुलदार ने दो बच्चों को अपना शिकार बनाया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड वन विभाग ने पौड़ी जिले में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य वन्यजीव वार्डन डॉ. समीर सिन्हा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि तेंदुए से इंसानों खासकर बच्चों के लिए खतरे को देखते हुए उसे मारने के आदेश दिए जाते हैं। आदेश में कहा गया है कि गुलदार को मारने का आदेश केवल चिह्नित तेंदुए के लिए ही है और यह एक महीने के लिए प्रभावी रहेगा। साथ ही कहा कि ड्रोन और कैमरों की मदद से आदमखोर गुलदार की खोज की जा रही है।