उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पहाड़ों में खतरा भी बढ़ने लगाता है। वहीं कुछ दिनों पहले उत्तरकाशी में धराली व हर्षिल में आई आपदा ने कई जख्म दिए हैं।
काफी नुकसान की खबर
जिसका दर्द अभी भी लोगों में है। वहीं अब चमोली जनपद के थराली में बादल फटने से काफी तबाही मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली जिले में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। यह घटना थराली तहसील के टूनरी गदेरा घटी है। जहां देखते ही देखते बाजार और आसपास के इलाके मलबे की चपेट में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। छह घायलों को इंटर कॉलेज चेपड़ो के मैदान से एयर एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्राम संगवाड़ा में एक मकान में मलबा आने के कारण एक लड़की मलबे में दब गयी थी जिसके शव को डीडीआरएफ थराली के जवानों के द्वारा रेस्क्यू किया गया। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण ग्राम चेपड़ो में एक व्यक्ति लापता है जिसकी खोजबीन प्रशासन द्वारा की जा रही है। शनिवार को मौके पर जिला प्रशासन, तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग अलावा डीडीआरएफ के सात , एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 12, एसएसबी ग्वालदम के 12 जवान तैनात किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार चिकित्साधिकारी, छह स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक एंबुलेंस जीवन रक्षक औषधि सहित एलर्ट मोड पर है।