उत्तराखंड: चमोली टनल हादसा:‌ THDC टनल हादसे में मरने वालों की संख्या पंहुची आठ, लापता 2 लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पिपरकोटी क्षेत्र स्थित मायापुर में बीते गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां टीएचडीसी (THDC) की निर्माणाधीन हाइड्रो टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी घुसने से कई मजदूर फंस गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, एचसीसी (HCC) कंपनी द्वारा बनाई जा रही इस टनल में यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे हुआ था। जब अचानक पानी और मलबा भरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (THDC) की निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा भरने से हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। शनिवार को बचाव दल ने टनल से एक और मजदूर का शव बरामद किया, जबकि 2 अन्य लापता मजदूरों की तलाश में अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

लापता मजदूरों की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन. के. जोशी के अनुसार, लापता मजदूरों की खोज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें पूरी तत्परता से सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।