कपकोट: क्षेत्र में लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की समस्या झेल रहे और आंदोलन कर रहे कपकोट-कर्मी क्षेत्र के ग्रामीणों को अब जल्द ही बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी।
जनता को मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण कार्य के लिए ₹29 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने बताया कि स्वीकृत ₹29 करोड़ की लागत से लगभग 21 किलोमीटर लंबे मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।