March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर नगर व्यापार मंडल चुनाव संपन्न, कवि जोशी बनें अध्यक्ष

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर नगर व्यापार मंडल चुनाव संपन्न हो गए हैं। जो चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में बुधवार सुबह 8 बजे मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 1463 व्यापारियों में से 1257 व्यापारियों ने मतदान किया।

विजय प्रत्याशियों की हुई घोषणा-

जिसमें अध्यक्ष पद पर कवि जोशी ने 688 मत प्राप्त किए। दीपक जोशी को 245, राजेंद्र उपाध्याय को 150, देवेंद्र अधिकारी को 95, दयाल पांडे 66 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर हेम जोशी को 515 गिरीश बिष्ट को 430, जगदीश चंद्र पाठक को 202, राजेंद्र लाल साह को 99 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया को 567, भूपेंद्र जोशी 261, राजेंद्र ओली को 270, राजेंद्र सिंह को 141 को मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद पर राहुल साह को 714, मंटू भरड़ा को 528 को मत प्राप्त हुए। हर पद पर कई मत रद्द हुए। वहीं विजयी प्रत्याशियों ने नगर में विजय जुलूस निकाला।