बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’, बागेश्वर बाबा ने की फिल्म की तारीफ, कहीं यह बात

7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई है। जो इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

कहीं यह बात

‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के बैनर तले बनी यह फिल्म कैंची धाम के नीब करौरी बाबा के जीवन, उनके चमत्कारों और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अगाध भक्ति को पर्दे पर उतारती है। फिल्म में 10 मूल भक्ति गीत और संकीर्तन शामिल हैं, जो दर्शकों को आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराते हैं। इसी बीच फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया ए. नागर ने नई दिल्ली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से खास मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अगस्त को हुई इस मुलाकात के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धा, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के ताने-बाने पर बुनी यह कहानी आज की पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।