उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दिसंबर का महीना चल रहा है। वहीं उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश न होने का असर भी दिखने लगा है। मौसम में हो रहें बदलाव ने हवा की सेहत भी बिगाड़ दी है।
हवा भी प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट्स के लिए राजधानी देहरादून में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच गया है। जो सेहत को प्रभावित कर सकता है। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। बीते मंगलवार (16 दिसंबर) को देहरादून का AQI 207 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। काशीपुर का AQI 128 और ऋषिकेश का 85 रिकॉर्ड किया गया। जिस पर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर प्रदेश के तापमान और पर्यावरण पर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार (20 दिसंबर) तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन रविवार (21 दिसंबर) से पर्वतीय जिलों में बदलाव के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। यदि ऐसा होता है, तो इससे न केवल ठंड बढ़ेगी, बल्कि हवा की सेहत में भी कुछ सुधार आने की उम्मीद की जा रही है।