उत्तराखंड: केदारनाथ की जिस गुफा में पीएम नरेंद्र मोदी ने लगाया ध्यान, बनने लगी आर्कषण का केंद्र, जुलाई तक बुकिंग फुल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। वहीं केदारनाथ की रुद्र गुफा में ध्यान के लिए लोगों में काफी रूचि बढ़ रही है।

लोगों में बढ़ रही रूचि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधना स्थली बनी केदारनाथ की प्रसिद्ध गुफा के लिए लोगों में रूचि बढ़ रही है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है‌। अब केदारनाथ की ये गुफा स्पेशल टूरिज्म प्वाइंट बन गई है।साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान मुद्रा में तस्वीरें भी वायरल हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस गुफा में पूरी रात गुजारी थी। इसी के बाद इस गुफा में जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों में बढ़ती रूचि को देखते हुए जुलाई 2025 तक इस गुफा की सभी बुकिंग्स फुल हो चुकी हैं।