उत्तराखंड: सीएम ने उत्तराखण्डी गीत ‘पैंली-पैंली बार’ का किया विमोचन, राज्य के इतिहास में पहली बार हुए विकास कार्यों का उल्लेख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्डी गीत ‘पैंली-पैंली बार’ का विमोचन किया।

गीत का विमोचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्डी गीत ‘पैंली-पैंली बार’ का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और उत्तराखण्ड में पहली बार किए गए ऐतिहासिक कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे।

इन कार्यों का उल्लेख

‘पैंली-पैंली बार’ गीत में उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। गीत में नकल विरोधी कानून, सरकारी भूमि से बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने, धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), शीतकालीन यात्रा, पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा, आदि कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन, राजस्व वृद्धि, किसानों को प्रदान की गई सुविधाएं तथा सरकारी सेवाओं में हुई नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।