उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने वाले हैं।
इस दिन तय होगी तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी तिथि विजयदशमी यानी 2 अक्टूबर को तय की जाएगी। इस मौके पर मंदिर परिसर में दोपहर को एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित होगी। इस संबंध में बीकेटीसी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दशहरा के दिन दोपहर में कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित करने के लिए एक भव्य धार्मिक समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि विजयदशमी के दिन ही ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में द्वितीय केदार मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी।