उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गये है।
आज शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर आज बुधवार सुबह 11:36 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ अभिजीत मुहूर्त में बंद कर दिए गए। इस अवसर पर धाम को फूलों से सजाया गया। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवासस्थल मुखवा (मुखीमठ) के लिए रवाना हो गयी। डोली गुरुवार को मुखवा पहुंचेगी, जहां पर श्रद्धालु आगामी छह माह तक मां गंगा के दर्शन व पूजन करेंगे।