उत्तराखंड: इस दिन शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए अक्टूबर में बंद हो‌ जाएंगे।

10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस संबंध में गुरुद्वारा गोविंद घाट प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारे को विशेष रूप से सजाया जाएगा और सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।