उत्तराखंड: इस दिन होगी अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी की परीक्षा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी लिखित मुख्य परीक्षा-2023 आयोजित होनी है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लिखित परीक्षा की वस्तुनिष्ठ प्रकार का आयोजन 6 से 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। जिसमें यह परीक्षा राज्य के दो नगरों में हल्द्वानी एवं हरिद्वार नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए दिए गए हैं।