उत्तराखंड: पहाड़ों में आदमखोरों का बढ़ रहा खौफ, अब यहां गुलदार ने हमले में एक महिला की ले ली जान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों की आबादी बढ़ने लगी है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

गुलदार का आतंक

वहीं पहाड़ों में वन्य जीवों के हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही है। एक ऐसा ही मामला श्रीनगर के कोटी गांव से सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर के कोटी गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे 60 वर्षीय गिन्नी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह अपनी बहू व अन्य महिलाओं के साथ खेतों में घास काटने गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गुलदार को देख महिला की बहू बेहोश होकर गिर पड़ी। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया।

एक महिला की मौत

इस संबंध में पूर्व प्रधान जगमोहन सिंह पंवार ने बताया कि गिन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर गश्त कर रही है।