उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रथम उत्तराखंड फिडे रैपिड रेटिंग दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें दिल्ली के गर्व राय ने साढ़े आठ अंक लेकर चैंपियनशिप जीती।
किया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम उत्तराखंड फिडे रैपिड रेटिंग इंटरनेशनल दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका बीते कल रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नेपाल समेत भारत के विभिन्न राज्यों के 252 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड खेले गये। गर्व राय को 31 हजार रुपये का चेक और चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
इसमें दिल्ली के गर्व राय साढ़े आठ अंक लेकर प्रथम, जबकि साढ़े सात अंक लेकर उत्तराखंड के श्रेयांस शाहू द्वितीय, मध्य प्रदेश के अक्षत खामपरिया तृतीय, बिहार के किशन कुमार ने चौथा, हरियाणा के निमेय अग्रवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं 1600 से 1800 रेटिंग में उत्तराखंड के भव्य अरोरा प्रथम व दर्शिल सुतेड़ी द्वितीय, 1400 से 1600 रेटिंग में उत्तराखंड के धैर्य बोरा प्रथम व इंदू सरकार त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि बेस्ट अनरेटेड कैटेगरी में उत्तराखंड के तुषार बेलबाल प्रथम और विनोद पांडे द्वितीय रहे। बेस्ट वैटर्न खिलाड़ी वर्ग में एमवी विश्वास प्रथम और भवनेश द्वितीय रहे। बेस्ट महिला खिलाड़ी वर्ग में उत्तराखंड की रिभ्या जोशी प्रथम और अदविका कुमार द्वितीय रहीं। द्विव्यांग वर्ग में यूपी के अशफाक अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग अंडर 8 कैटेगरी में उत्तराखंड की अदिति बिष्ट, अंडर 10 में उत्तराखंड की अनन्या पांडे, अंडर 12 में उत्तराखंड की तोषी जनौती, अंडर 14 में उत्तराखंड की समयक्ता गुप्ता, अंडर 16 में उत्तराखंड की शायसा रघुवंश प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग अंडर 8 में उत्तराखंड के लव्यांश मेहरा, अंडर 10 में उत्तराखंड के अक्षत जनौती, अंडर 12 में यूपी के विवान वरुण, अंडर 14 में चंडीगढ़ के सिद्धार्थ भार्गव, अंडर 16 में उत्तराखंड के आकर्ष प्रथम स्थान पर रहे। वहीं प्रणय भट्ट ने बेस्ट उत्तराखंड प्लेयर का अवॉर्ड जीता। मुख्य अतिथि भारत सिंह चौहान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।