अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में नगरों से लेकर मैदानों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गुलदार का आतंक
वन विभाग भी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही है। जिसमें तल्ला व मल्ला जोशी खोला, चौहानपाटा, थाना बाजार, रानीधारा, एडम्स, पांडेखोला क्षेत्रों में रात के समय गश्त की गई। इसके अलावा नगर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की गतिविधि बढ़ने पर वन कर्मियों ने एनटीडी, बड़गल भट्ट, कटारमल, पतनियानैल, डुबकीया वार्ड, तल्ला जोशी खोला, मल्ला जोशीखोला, मुरली मनोहर वार्ड, हनुमान मंदिर वार्ड आदि क्षेत्रों में लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण और बचाव को लेकर जागरूक कर रही है।