नैनीताल दुखद: 12वीं में टॉप करने वाले छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम, सामने आई यह दुखद वजह

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एक होनहार छात्र के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार का इकलौता बेटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पलड़िया पुत्र हरीश चंद्र पलड़िया के रूप में हुई है। वह मूल रूप से भीमताल के छोटा कैलास क्षेत्र के रहने वाले थे और वर्तमान में नैनीताल के छड़ायल इलाके में रह रहे थे। मृतक एक मेधावी छात्र था। 12वीं की परीक्षा में छात्र ने प्रदेशभर में टॉप 23वीं रैंक हासिल की थी। छात्र ने वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 23वां स्थान हासिल किया था।

हाईस्कूल में आए थे 93.6 प्रतिशत अंक

रिपोर्ट्स के मुताबिक परिजनों के अनुसार, सचिन ने हाल ही में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद वह लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने सीडीएस (Combined Defence Services) परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी और इंटरव्यू तक पहुंचा था। लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाने के कारण वे पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बताया कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी संभावित कारणों की गहन जांच की जा रही है।