उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रदेश में 23 खेल अकादमी स्थापित किए जाएंगे।
23 खेल अकादमी की स्थापना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही 23 खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी, जिनमें 920 एथलीट और एक हजार खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने के उद्देश्य से जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। कहा खेल अकादमियों में प्रत्येक वर्ष 920 विश्व स्तरीय एथलीट और एक हजार अन्य खिलाड़ी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। कहा कि सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।